चौक में सजेगा गणपति बप्पा का दरबार


लखनऊ।भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण की नगरी के पुराने एतिहासिक क्षेत्र चौक स्थित कल्ली जी राम मंदिर की ओर से कल से भव्य मंगलमूर्ति भगवान गजानन महाराज का सात दिवसीय उत्सव प्रारंभ होगा। गणेश चतुर्थी को कल भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित होगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये कल्ली जी राम मंदिर चौक सर्राफा लखनऊ के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक उमेश पाटिल ने बताया कि सभी कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से होंगे।कल प्रतिमा स्थापना के साथ सुन्दर काण्ड का पाठ होंगा।इस बारे में अन्य पदाधिकारी सह संयोजक दीपू खल्ती, भानुदास पाटिलु वसंत जायान भी प्रकाश ज्ञाधव, सुरेश जाधव, गजानन माने पाटिल, संतोष के पाटिल बाला साहेब पवार पोपट घोडके अनुराग रस्तोगी राजेन्द्र अग्रवाल अमरनाथ मिश्रा अनुराग मिश्रा ने बताया कि एक सितंबर को भक्ति गीतों का कार्यक्रम होगा। जबकि दो को शुक्ला जागरण पार्टी गजानन महाराज के भजन प्रस्तुत करेंगी।
तीन को डांस प्रतियोगिता, चार को शिव चरित्र जागता राजा और पांच को महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा तथा छह सितंबर को गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली जायेगी /




अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601