Haryana

भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से देशभर में निकालेगा यात्रा : शैलाराम सहारण

भाजपा किसान मोर्चा की ओर 12 फरवरी से 12 मार्च तक देशभर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से लाखों किसानों एवं मजदूरों से संवाद किया जाएगा।
यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के हरियाणा प्रभारी शैलाराम सहारण ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उनके साथ जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत ढांडा भी मौजूद रहे। शैलाराम सहारण ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार एवं भाजपा की किसान व मजदूर हितैषी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हर जिले में पांच से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य किसानों एवं मजदूरों को सशक्त करना रहेगा, किसान व मजदूर हितैषी नीतियों से अवगत करवाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, संत महात्माओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत ढांडा ने इस अवसर पर बताया कि हरियाणा में पहुंचने पर यात्रा का पुरजोर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस यात्रा को कामयाब बनाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जो भी कार्यक्रम पार्टी तय करेगी, उन्हें जिले में अग्रणी रहकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिला कार्यालय पहुंचने पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सहारण व प्रदेश मंत्री प्रशांत ढांडा का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
Event Services