Haryana

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

On the occasion of Independence Day, 13 officers and jawans of Haryana Police were honored with medals

स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस कमिशनर, गुरुग्राम, हरियाणा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, कमल दीप गोयल, पुलिस सहायक उपमहानिरीक्षक, सुरेन्द्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, विजय प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त, दीपक, उप पुलिस अधीक्षक, संदीप कुमार उप पुलिस अधीक्षक, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, गुरुग्राम, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, मधुबन, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, गुरुग्राम, सब-इंस्पेक्टर राम निवास, हिसार, महिला सब-इंस्पेक्टर संतोष, आरटीसी भोंडसी, एएसआई महेंद्र सिंह, हिसार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button