Haryana

पिल्लूखेड़ा: ब्राह्मण समाज द्वारा नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन और सम्मान समारोह

Pillukheda: Inauguration and felicitation ceremony of the newly constructed Dharamshala by the Brahmin community.

पिल्लूखेड़ा में ब्राह्मण समाज द्वारा बनाई गई नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस सम्मान समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की । इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति के प्रधान डॉ कश्मीरी लाल शर्मा,कान्फेड के चेयरमैन कर्मवीर सैनी,सुरेश कौशिक,ओमप्रकाश जगदमनी,राजबीर शर्मा,जसमेर रजाना,रामफल शास्त्री के अलावा ब्राह्मण समाज के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के शिक्षा,खेल,विज्ञान,तकनीक जैसे विभिन्न क्षेत्रों मंे अव्वल रहे मेधावी छात्रों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस असवर पर मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा द्वारा धर्मशाला के विशेष कार्यो के लिए साढ़े 6 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व के कार्यकाल में भी धर्मशाला को 11 लाख रुपये दिये जा चुके है।

सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा भगवान परशुराम के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी समाज के लोग मिलकर रहना पसंद करते है। आज पिल्लूखेड़ा की इस ब्राह्मण धर्मशाला का उद्घाटन कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। साथ ही समाज के द्वारा समय-समय पर किये जा रहे सहयोग सामाजिक सहयोग एवं कार्यों के लिए समाज का तहे दिल से स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में लगातार कार्य कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश के समावेशी विकास की जो परिकल्पना की गई थी, आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश सरकार का कार्यकाल सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास, संवेदनशील व पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान का साक्षी रहा है। राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को खत्म कर प्रदेश का एक समान विकास किया है। आज हरियाणा के विकास की दशा व दिशा पूरी तरह बदल गई है। आज उद्योग का पहिया तेजी से घूम रहा है, विश्व स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और युवा स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के शासन की बागडोर जब पहली बार सम्भाली थी तो उस समय प्रदेश में निराशा, अविश्वास, कुण्ठा, अवसाद और आक्रोश का माहौल था। भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला था। भ्रष्टाचार का नासूर प्रशासन के हर स्तर पर फैला हुआ था। आज यह कहते हुए गर्व है कि आज परिस्थितियां एकदम बदली हुई हैं। हमने नेक नीयत और बुलंद इरादों के साथ जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला है। निराशा को आशा में बदला है। व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। जन-आकांक्षाएं फलीभूत हो रही हैं और एक नया हरियाणा बना है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है। आज हमारे सुधार के संकल्प के परिणाम आ रहे हैं। अब सरकारी सेवाओं व योजनाओं के लाभ घर बैठे मिलने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाकर प्रभावी तरीके से घर बैठे लाखों परिवारों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। आज अन्य राज्य हमारी परिवार पहचान पत्र योजना का अनुसरण कर रहे हैं। सरकार ने बी.पी.एल. की वार्षिक आय सीमा 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर अधिक से अधिक परिवारों को योजनाओं के लाभ के दायरे में लेकर आए हैं। आज हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देश में सर्वाधिक मिल रही है।

हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज धीरे-धीरे उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है जो कि एक अच्छा संकेत है। साथ ही अब हमारा ध्येय समाज में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के साथ समाज में एकता के साथ कार्य करने करने की ओर होगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्रम्हाण समाज से रामविलास शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, उनके नेतृत्व में पार्टी को 47 विधायक मिले थे और सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मे आई थी, अब फिर एक बार आपके समाज के व्यक्ति को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है, आप सभी ने पूर्ण रूप से एकमत होकर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक निस्वार्थ भाव से काम करने वाली समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां भाई-भतीजावाद पर नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि एक गरीब किसान के बेटे को पार्टी ने मुख्यमंत्री के पद देकर राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है।
उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों हितैषी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे है। बीजेपी पार्टी द्वारा भाई भतीजा वाद की राजनीति को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि हमने सुशासन की नई पहलों से प्रदेश के नागरिकों में यह विश्वास पैदा किया है कि सरकार उनकी है और वे सरकार के हैं। हमने अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से योजनाएं और सेवाओं को ऑनलाइन किया है। जनता की पहुंच सीधे सरकार तक हो इसके लिए अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य के अनुरूप हमारी सरकार ने विभिन्न कदम उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button