उपवास के दौरान पिएं ये हेल्दी मिल्क शेक, पूरे दिन रहेंगे एनर्जी से भरपूर

नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखने की परंपरा है लेकिन उपवास के दौरान सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। आज आपके लिए टेस्टी और हेल्दी मिल्क शेक की रेसिपी लेकर आए हैं जिनका सेवन कर दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर
आज नवरात्रि का सातवां दिन है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिनों का व्रत रखा है। उपवास के दौरान लोग ज्यादातर फल, दूध, साबुदाना आदि का सेवन करते हैं। व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने के लिए आप हेल्दी मिल्क शेक भी पी सकते हैं। आज आपको मिल्कशेक बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप उपवास के दौरान ट्राई कर सकते हैं।
- मैंगो मिल्क शेक
सामग्री
1 आम, 1 कप दूध, 5 काजू, 1 टेबल स्पून चीनी और 1 चुटकी केसर।
बनाने की विधि
सबसे पहले आम को छील लें, इसके सारे गूदे को मिक्सर में पीस लें। अब इसमें दूध, काजू, चीनी और केसर डालें, फिर इस मिश्रण को ब्लेंड कर लें। मैंगो मिल्क शेक को गिलास में डालें और आम के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें।
2. ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक
सामग्री
5 बादाम, 5 पिस्ते, 1 छोटा चम्मच भीगे हुए किशमिश, 1 कप दूध, 2 छोटे चम्मच चीनी और 1 चुटकी केसर।
बनाने की विधि
एक बाउल में काजू, बादाम और पिस्ता डालें, फिर इन्हें दूध में भिगो दें। कुछ देर बाद इन्हें ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण में केसर के साथ चीनी मिलाएं। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि सारी सामग्रियां अच्छे से न मिल जाएं। चाहें तो इस शेक को किशमिश से गार्निश कर सकते हैं।
3. खजूर अखरोट मिल्क शेक
सामग्री
6 खजूर, 1 टेबल स्पून किशमिश, 5 अखरोट और 1 कप ठंडा दूध।
बनाने की विधि
एक बाउल गर्म पानी में खजूर, अखरोट और किशमिश लगभग 15 मिनट तक भिगो दें। फिर पानी निथार लें, और एक ब्लेंडर में खजूर, अखरोट और किशमिश डालें, 1 कप ठंडा दूध भी मिलाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें, तैयार है खजूर मिल्क शेक।
4. मखाना मिल्क शेक
सामग्री
1 कप मखाना, 2 कप दूध, 4 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क, आधा चम्मच इलायची पाउडर, 1 टेबल स्पून चीनी और 2 चुटकी केसर।
बनाने की विधि
एक कटोरी में मखाना और दूध को थोड़ी देर तक भिगो दें। कुछ देर में मखाने दूध को सोख लेंगे। अब मिक्सर में दूध और मखाना डालें। इसमें चीनी, इलायची पाउडर, केसर, कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। इन्हें ब्लेंड कर लें। अब मखाना मिल्कशेक का आनंद लें।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601