National

दिल्ली की गीता बत्रा को मिला सबसे तेज कार चलाने वाली महिला का खिताब..

दिल्ली निजामुद्दीन ईस्ट में रहने वाली गीता बत्रा को सबसे तेज कार चलाने वाली महिला का खिताब मिला है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के कामिक गांव, स्पीति घाटी तक की यात्रा 10 दिन में पूरी करने के लिए व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स इंडिया संस्था की ओर से यह खिताब दिया गया है। यह गांव 15500 फीट (4587 मीटर) की उंचाई पर है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा उंचाई पर स्थित गांव है।

गीता ने दिल्ली से कामिक और कामिक से दिल्ली तक की यात्रा 10 दिनों में तय की। इस दौरान उन्होंने कुल 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नया रिकार्ड बनाया। गीता चार जून की सुबह दिल्ली से रवाना हुई थीं और कामिक होते हुए 13 जून की रात वापस दिल्ली पहुंचीं। आइटी प्रोफेशनल 42 वर्षीय गीता कड्रिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं।

 

गीता ने बताया कि उन्हें काफी पहले से राइडिंग का शौक है, इसलिए वह अलग-अलग जगहों पर खुद कार चलाकर जाती हैं। जून में वह ब्लू माउंटेन एक्सपीडिएशन ग्रुप के साथ कार से गई थीं। इसमें 11 कारों में कुल 25 लोग गए थे। गीता ने पूरे रास्ते अपनी कार खुद ड्राइव की और खोजयात्रा के क्षेत्र में नया रिकार्ड बनाया।

दिल्ली से चलने के बाद वह हिमाचल के थियोग पहुंचीं, फिर चितकुल, धनकड़, चीचम, चंद्रताल, काजा, चंद्रताल होते हुए मनाली पहुंचीं। इसके बाद कामिक गांव गईं। गीता ने बताया कि पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाना बड़ी चुनौती है। इस बार उन्होंने रिकार्ड बनाने का संकल्प लिया था और काफी अभ्यास कर ड्राइविंग में और सुधार किया।

Related Articles

Back to top button
Event Services