ऐसे बनाए लजीज फ्रेंच टोस्ट

आप अगर आज घर में नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप बना सकते हैं लजीज फ्रेंच टोस्ट। यह बनाने में थोड़ा कठिन है लेकिन इसे खाने वाला आपकी तारीफ़ किये बिना नहीं रहेगा। तो आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं लजीज फ्रेंच टोस्ट।

लजीज फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सामग्री-
3 अंडे
2 चम्मच गर्म शहद
1/4 टी-स्पून नमक
2 ब्रेड
4 बड़े चम्मच मक्खन
कटे हुए फल( आम, स्ट्रॉबेरी)
लजीज फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि- सबसे पहले एक बाउल लें। उसमे अंडा, शहद, नमक डालकर फेंट लें। इसके बाद ओवन में 30 सेकंड तक मिक्सचर को थोड़ा पकने दें। अब करीबन 30 सेकेंड तक ब्रेड को इस मिश्रण में डुबोएं रखें। अब एक ठंडे बर्तन में मिक्षण में डूबा हुआ ब्रेड निकाल लें, इसके बाद 2-3 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप पैन को थोड़ा गर्म करें उसपर बटर डालें। इसके बाद ब्रेड की 2 स्लाइस ब्राउन होने तक पैन पर रख दें। अब आप प्लेट में निकालकर, थोड़ा शहद ऊपर से डालें, कटे हुए फल डालकर सर्व करें।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601