बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं मशहूर सिंगर माइली साइरस,प्लेन की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर सिंगर माइली साइरस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई हैं। उनका प्लेन क्रैश होते बचा गया है। माइली साइरस का प्लेन खराब मौसम के कारण क्रैश होने वाला है। प्लेन में माइली के साथ उनके बैंड के मेंबर्स, दोस्त और परिवार वाले भी शामिल थे। अपने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी सिंगर ने खुद दी है।
माइली साइरस के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पैराग्वे जा रही थीं। इस दौरान उनका प्लेन आसमानी बिजली के चपेट में आ गया। जिसके बाद माइली साइरस का अपने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जिसके चलते सिंगर के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी माइली साइरस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। माइली साइरस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। माइली साइरस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उस समय का है जब माइली साइरस का प्लेन आसमानी बिजली की चपेट में आ गया था। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें बिजली की वजह से हुए प्लेन में नुकसान साफ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए माइली साइरस ने कैप्शन में लिखा, ‘एसनशिओन से मेरी फ्लाइट के बारे में जानकर मेरे फैंस और सभी के लिए जो मेरी उड़ान के बारे में सुनकर चिंतित थे। हमारा प्लेन एक बड़े अप्रत्याशित तूफान में फंस गया और आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। मेरे साथ क्रू, बैंड, दोस्त और परिवार साथ में सफर कर रहा था। इसी के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दुर्भाग्य से हम पैराग्वे में उड़ान भरने में असमर्थ थे।’
सोशल मीडिया पर माइली साइरस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर माइली साइरस के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि माइली साइरस अमेरिका की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। वह अपने कई गानों से फैंस के दिलों को जीत चुकी हैं। माइली साइरस टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।