Uttar Pradesh
		
	
	
अखिलेश यादव ने भजन सम्राट श्री नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भजन सम्राट श्री नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की है।
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल (80वर्ष) पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज 22 जनवरी 2021 को दोपहर करीब 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
 
				



