गोपाष्टमी पर नवनिर्मित कान्हा गौशाला का भव्य शुभारंभ, भगवन्नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
पीलीभीत, 18 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर पीलीभीत में नवनिर्मित कान्हा गौशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की ओर से ललौरीखेड़ा ब्लॉक के मीरापुर सियाबाड़ी पट्टी ग्राम पंचायत क्षेत्र में इस गौशाला का निर्माण कराया गया है।

गौशाला का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। नवनिर्मित कान्हा गौशाला को आकर्षक और सुंदर स्वरूप में तैयार किया गया है।
इस अवसर पर श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, पीलीभीत के तत्वावधान में भव्य भगवन्नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया। भजन-कीर्तन और भगवन्नाम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में गौसेवा और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।
Advertisments





