44 साल बाद मिले SVPC के सहपाठी, डॉ. अतुल मलिकराम ने भेंट कीं पुस्तकें।

44 साल बाद मिले एसवीपीसी के सहपाठी, साझा कीं यादें; डॉ. अतुल मलिकराम ने भेंट कीं पुस्तकें
भोपाल, 23 अक्टूबर 2026। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय पॉलीटेक्निक (एसवीपीसी), भोपाल के 1982 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह गुरुवार को भोपाल के एमपी नगर स्थित एक रेस्तरां में आयोजित हुआ। करीब 44 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले सहपाठियों ने कॉलेज जीवन की यादें ताजा कीं और पुराने अनुभवों को साझा किया।
समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज के दिनों, शिक्षकों और पुराने साथियों से जुड़े संस्मरण साझा किए। लंबे अंतराल के बाद हुई इस मुलाकात में पुरानी मित्रता और आत्मीयता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लेखक डॉ. अतुल मलिकराम ने अपनी लेखन श्रृंखला ‘दिल से’ की पुस्तकें सहपाठियों को भेंट कीं। इस अवसर पर उनकी पुस्तक ‘दिल मेरा’ का विमोचन भी किया गया।
बैच के अधिकांश पूर्व विद्यार्थी अब सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में हैं और समाज सेवा, राष्ट्रहित तथा विभिन्न परोपकारी गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं। यह मिलन समारोह पुराने संबंधों को मजबूत करने और जीवन के अनुभवों को साझा करने का अवसर बना।
सहपाठियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने और आपसी संपर्क बनाए रखने की इच्छा जताई। स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन जीने के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।
Advertisements…..





