Sports

पावरग्रिड अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की महारत्न कंपनी पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-III द्वारा आयोजित अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ सोमवार को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड पर हुआ।

दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का शुभारंभ पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-III के कार्यपालक निदेशक श्री आलोक कुमार शर्मा ने किया। राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में देशभर से पावरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों की 12 टीमों के कुल 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस एथलेटिक्स टूर्नामेंट में पावरग्रिड के कर्मचारियों द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर रेस, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट और जेवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुभारंभ समारोह में पावरग्रिड के मुख्य महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button