2 अक्टूबर से होगा द्वितीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन

लखनऊ। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर परिवार की ओर से द्वितीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की पावन कथा का श्रवण कर सकेंगे।
कथा का आयोजन प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में परम आदरणीय डॉ. विवेक तांगड़ी जी महाराज के सान्निध्य में होगा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े मर्यादा, संस्कार, सेवा, समर्पण और सनातन जीवन-मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।
मंदिर परिवार ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में संस्कार, सदाचार और सेवा भाव को अपनाने की प्रेरणा देने का माध्यम है।
कथा महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को सुनने, समझने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का अवसर मिलेगा। मंदिर परिवार ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है।
आयोजक: प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर परिवार
Advertisements….





