State NewsUttar Pradesh

रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी भव्यता के साथ संपन्न

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की 21वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार को बरेली क्लब में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। समारोह के मुख्य अतिथि DG CA जसवीर सिंह भाटिया रहे। कार्यक्रम में IPDG CA राजेन विद्यार्थी, PDG किशोर कट्ट्रो, DG एन. विनय कृष्णन और EDS गौरव जैन सहित रोटरी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

समारोह के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने पद एवं दायित्व ग्रहण किए। प्रेसिडेंट रेनु प्रिया महाजन, सेक्रेटरी नीलू मेहंदी रत्ता और ट्रेजरर दीप्ति गर्ग ने अपने पदभार संभाले। इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट राधा सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. साजा बेगम, रिचा टंडन, डॉ. शालीन दीक्षित एवं सविता मल्होत्रा सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान क्लब की ओर से सेवा कार्यों के तहत पांच जरूरतमंद बच्चों की एक वर्ष की स्कूल फीस का सहयोग किया गया। साथ ही एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई।

नई प्रेसिडेंट रेनु प्रिया महाजन ने कहा कि क्लब आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगा। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button