फीनिक्स यूनाइटेड में कृष्णमय हुई जन्माष्टमी की शाम

फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में जन्माष्टमी पर भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी शाम
बरेली। जन्माष्टमी के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में भक्ति, संगीत और नृत्य से भरपूर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन जैमिंग और कृष्ण लीला डांस के जरिए श्रद्धालुओं और दर्शकों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में एस.आर. फ्यूज़न डांस ट्रूप ने आकर्षक कृष्ण लीला नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सर्वज्ञ बैंड की भजन प्रस्तुतियों से पूरा फीनिक्स यूनाइटेड परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। संगीत और नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा कि शहरवासियों को खरीदारी से आगे बढ़कर ऐसे अनुभव प्रदान करना हमारा प्रयास है, जो उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ें। उन्होंने आयोजन में बरेलीवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर खुशी जताई और कहा कि भक्ति, संगीत एवं नृत्य से सजी यह शाम सभी के लिए यादगार रही।
Advertisements….




