State NewsUttar Pradesh

इनफिनिटी कनेक्ट्स के ‘डिस्कवरी डे’ में बिज़नेस ओनर्स ने साझा किए अनुभव

नेटवर्किंग के जरिए नए बिज़नेस अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

लखनऊ, 1 सितंबर। लखनऊ के तेजी से उभरते बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इनफिनिटी कनेक्ट्स की ओर से 31 अगस्त को ‘डिस्कवरी डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और बिज़नेस ओनर्स ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से परिचय बढ़ाने के साथ नए बिज़नेस अवसरों, सहयोग और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में इनफिनिटी कनेक्ट्स की फाउंडर सुरभि श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के व्यवसाय को बढ़ावा देने, कारोबारी चुनौतियों पर चर्चा करने, अनुभव साझा करने और मजबूत बिज़नेस नेटवर्क तैयार करना रहा। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने बिज़नेस ग्रोथ, नए आइडिया, सहयोग और नेटवर्किंग से जुड़े अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के आयोजन में Chairperson Harshita Uppal, Vice Chair Anita Mishra, Treasurer CSP Shukla और Event Convenor Ashish Dhawan की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वर्तमान में इनफिनिटी कनेक्ट्स से लखनऊ में 250 से अधिक सक्रिय बिज़नेस ओनर्स जुड़े हुए हैं। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ऐसा सहयोगी बिज़नेस कम्युनिटी तैयार करना है, जहां उद्यमी अपनी व्यावसायिक चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और नए अवसरों का निर्माण कर सकें।

इनफिनिटी कनेक्ट्स की फाउंडर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि प्लेटफॉर्म का प्रयास बिज़नेस ओनर्स को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सिर्फ नेटवर्किंग तक सीमित न रहें, बल्कि एक-दूसरे की सफलता में सहयोगी भी बनें।

‘Discover. Connect. Belong.’ थीम पर आयोजित डिस्कवरी डे में प्रतिभागियों ने नए लोगों से मुलाकात की और संभावित कारोबारी सहयोग एवं नेटवर्किंग के नए अवसरों की तलाश की।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button