धुरंधरों के महोत्सव का सनसिटी विस्तार में शानदार आगाज

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित सनसिटी विस्तार में आज से दो दिवसीय “धुरंधरों के महोत्सव” का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सोसाइटी प्रेसिडेंट सीए अशोक कुमार शुक्ला ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कोरल मोटर्स के एमडी अजय कुमार अग्रवाल एवं सीईओ अनंत गुप्ता ने ग्राहकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरल मोटर्स पिछले 30 वर्षों से अपने ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राहक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कंपनी अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
एक ही छत के नीचे कार, सर्विस और फाइनेंस की सुविधा
“धुरंधरों के महोत्सव” में ग्राहकों की सुविधा के लिए Arena Sales, NEXA टीम, Service Department और True Value की टीमें मौजूद रहीं। इसके साथ ही Spot Finance के लिए बैंक की टीम ने भी ग्राहकों को लोन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
आयोजन के दौरान 14 ग्राहकों ने नई कारों की बुकिंग कराई तथा लोन सुविधा के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं 15 पुरानी गाड़ियों का Exchange Evaluation किया गया। इसके अलावा 26 वाहनों का निःशुल्क Service Check-up भी किया गया।
ग्राहकों ने की आयोजन की सराहना
महोत्सव में एक ही स्थान पर नई कार की खरीद, पुरानी कार के एक्सचेंज, वाहन सर्विस और फाइनेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों ने कोरल मोटर्स की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुविधाजनक और उपयोगी आयोजन बताया।
दो दिवसीय यह महोत्सव ग्राहकों को ऑटोमोबाइल से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
Advertisement…





