डॉ. पारस अरोड़ा को मानद डॉक्टरेट उपाधि एवं गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

बरेली। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदमावती अकादमी के चेयरमैन डॉ. पारस अरोड़ा को प्रतिष्ठित मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 19 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य दीक्षांत एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
समारोह में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में डॉ. पारस अरोड़ा के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पारस अरोड़ा ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए पदमावती अकादमी के पूरे परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सक्सेना, उप-प्रधानाचार्या शिवानी सूरी, समन्वयक वैशाली गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने डॉ. पारस अरोड़ा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।




