श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए 42 नामांकन दाखिल

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल (त्रिमूर्ति) ने अपना नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए यतेंद्र कुमार सिंघल, महामंत्री पद के लिए नीलेश अग्रवाल (टाटा), कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) तथा मंत्री पद के लिए सुधीश गर्ग सहित कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल सहित छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मीडिया प्रभारी पद के लिए असित अग्रवाल (आशीष) ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों तथा पंच निर्णायक मंडल के चार पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों के लिए कुल 42 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी भरत भूषण गुप्ता को सौंपे गए। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की जांच, नाम वापसी एवं मतदान की आगामी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Advertisement……





