लखनऊ में Cheetah HTX EV का नया ब्रांड पार्टनर शोरूम शुरू

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ। HIM Teknoforge Ltd की Cheetah HTX EV – HTE Mobility (HTL द्वारा संचालित) ने उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार को नई गति देते हुए लखनऊ में नए ब्रांड पार्टनर शोरूम का शुभारंभ किया। कंपनी का यह नया शोरूम राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने और ग्राहकों तक आधुनिक ईवी समाधान पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में HIM Teknoforge Ltd के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री मनन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्रांड पार्टनर श्री अनिल कुमार, मीडिया प्रतिनिधि, बिजनेस एसोसिएट्स तथा शहर के कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वैदिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद फीता काटकर नए शोरूम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
नया शोरूम लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को HTX EV के आधुनिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एवं मोबिलिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा। यहां ग्राहकों को बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ब्रांड पार्टनर श्री अनिल कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ विश्वसनीय और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री मनन अग्रवाल ने कहा कि HTX EV के वाहन अपनी गुणवत्ता, मजबूती और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में एक मजबूत और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क स्थापित करना है, जिससे देश के सस्टेनेबल मोबिलिटी मिशन को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनियन के अध्यक्ष श्री मुन्ना यादव को ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर श्री मनन अग्रवाल ने ब्रांड पार्टनर श्री अनिल कुमार को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कंपनी का मानना है कि लखनऊ में नए शोरूम के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच और मजबूत होगी, साथ ही पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
Advertisement…..





