लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आज से जनता के लिए खुला, सफर होगा और आसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को आज एक बड़ी बुनियादी सौगात मिली है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके शुरू होने से प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। उद्घाटन के साथ ही यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय लगभग एक घंटे तक सिमट जाएगा। इससे रोजाना आने-जाने वाले लाखों यात्रियों, उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार, एक्सप्रेसवे के संचालन से यातायात का दबाव कम होगा, ईंधन की बचत होगी और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच माल ढुलाई अधिक तेज और सुगम हो सकेगी। इसे उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Advertisement…..





