विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी हलचल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के भीतर गुटबाजी तेज होने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक प्रदेश नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने की तैयारी में हैं।
जानकारी के अनुसार, चन्नी समर्थक जल्द ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और प्रदेश नेतृत्व के कामकाज को लेकर अपनी शिकायतें रखेंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में एकजुटता बनाए रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी का असर संगठन की रणनीति और चुनावी अभियान पर पड़ सकता है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सभी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
Advertisement…..





