Uncategorized

78 वर्षीय मरीज का सफल हार्ट ऑपरेशन, टेंडरपाम अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

एक ही प्रक्रिया में TAVI और जटिल एंजियोप्लास्टी सफल, मरीज को तीन दिन में मिली छुट्टी

लखनऊ। टेंडरपाम अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने 78 वर्षीय उच्च जोखिम वाले मरीज में एक ही सिटिंग में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) और जटिल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक कर नई उपलब्धि हासिल की है।

अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार मरीज मधुमेह, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, पेसमेकर और गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस जैसी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी उसके लिए अत्यधिक जोखिमपूर्ण थी।

डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक TAVI प्रक्रिया के साथ जटिल एंजियोप्लास्टी भी की। उपचार के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और मात्र तीन दिन में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी तकनीकों की मदद से अब उच्च जोखिम वाले बुजुर्ग मरीजों का भी सुरक्षित और प्रभावी उपचार संभव हो रहा है।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button