Madhya PradeshState News

स्टार्टअप में भी इंदौर बनेगा नंबर 1, ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ में 50 विजनरी फाउंडर्स का सम्मान

शहर के 50 उभरते स्टार्टअप्स को मंच पर किया गया सम्मानित


इंदौर, मई 2026। हर स्टार्टअप के पीछे केवल एक आइडिया नहीं, बल्कि हजारों प्रयोग, जोखिम उठाने का साहस और कुछ अलग कर दिखाने का जुनून छिपा होता है। जब इन प्रयासों को सही मंच और पहचान मिलती है, तभी वे नई ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। इसी सोच को साकार करता नजर आया इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’, जहां शहर के उभरते स्टार्टअप्स और उनके पीछे खड़े विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में 100 से अधिक स्टार्टअप्स की मेहनत और नवाचार को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे अनूठे कॉन्सेप्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, AIS Signature ने ऑफिशियल पावर पार्टनर के रूप में इस पहल को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा PR 24×7 के साथ आयोजित विशेष टॉक शो रहा, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग और ब्रांड प्रेजेंस पर गहन चर्चा की गई। इस सत्र में स्टार्टअप फाउंडर्स को यह समझने का अवसर मिला कि केवल अच्छा प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि सही कहानी और प्रभावी प्रस्तुति भी सफलता के लिए बेहद आवश्यक है।

इस चर्चा में PR 24×7 की सीईओ नेहा गौर, नीवक्लाउड एवं रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी सहित कई अनुभवी उद्यमियों ने अपने विचार साझा किए।

नेहा गौर ने कहा, “स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। पब्लिक रिलेशंस केवल दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि भरोसा बनाने की नींव है, जो किसी भी ब्रांड को चुनौतीपूर्ण समय में भी मजबूत बनाए रखती है।”

वहीं, आयोजन के विजन पर बात करते हुए प्रभात अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि ऐसा मंच तैयार करना है, जहां स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान और सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं। ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट के माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं कि अब इनोवेशन ही मध्य भारत की नई पहचान बन रहा है।”

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया। इनमें टेक्नोलॉजी, फूड, हेल्थकेयर, मीडिया, स्पोर्ट्स, ब्रांडिंग, आईटी और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई युवा उद्यमी शामिल रहे।

गौरतलब है कि ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ह्यूमन कैपिटल जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली एक मल्टीडिसिप्लिनरी कंपनी है। कंपनी हाई क्वालिटी वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए जानी जाती है।

Related Articles

Back to top button