रामबिलास शर्मा बोले— “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” कथन हुआ साकार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का प्रसिद्ध कथन “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” आज साकार होता दिखाई दे रहा है। यह बात भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास एक बार फिर ऐतिहासिक चुनाव परिणामों के रूप में सामने आया है।रामबिलास शर्मा ने कहा कि इन परिणामों ने “विकसित भारत” के संकल्प को और मजबूत किया है तथा देश के विकास की गति को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने इसे जन-जन के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि
- पश्चिम बंगाल में पहली बार,
- असम में लगातार तीसरी बार,
- पुडुचेरी में दूसरी बार
भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना जनता के विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।
इस ऐतिहासिक विजय पर उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने वाली जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।चुनाव परिणामों के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।




