ReligiousState NewsUttar Pradesh

प्रथम बड़े मंगल पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में दिव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आज

भोर से देर रात तक पूजा, भजन, भंडारा व महाआरती—भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं


लखनऊ, (संवाददाता)। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में प्रातः 05:00 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन प्रारम्भ होंगे, जिसके बाद सुबह 08:00 बजे से मधुर भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 08:30 बजे से भगवान श्री हनुमान जी का विशेष चोला एवं सिंदूर लेपन कर 09:00 बजे तक पूजन सम्पन्न किया जाएगा, तत्पश्चात विशिष्ट फूलों से भव्य श्रृंगार एवं आरती होगी। आरती के उपरांत सुबह 10:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। संध्या 04:30 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की अमृत वर्षा होगी, जबकि रात्रि 07:30 बजे लोक कल्याण हेतु विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 08:30 बजे भव्य महाआरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक खुले रहेंगे, जहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button