लखनऊ पब्लिक स्कूल, बरेली शाखा का भव्य उद्घाटन 30 अप्रैल को

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस समूह बरेली में अपनी 16वीं शाखा का भव्य उद्घाटन 30 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:00 बजे करने जा रहा है। सेक्टर-3, रामगंगा नगर आवासीय योजना में स्थित इस नए विद्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि जैसे छत्रपाल सिंह गंगवार, नीरज मौर्य, डॉ. उमेश गौतम, रति पटेल, प्रो. के.पी. सिंह, अनुप पटेल एवं कांति सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।
संस्थान के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, जनरल मैनेजर हर्षित सिंह एवं शिखरपाल सिंह, डायरेक्टर्स नेहा सिंह, गरिमा सिंह, वनिता सिंह तथा प्रधानाचार्य रजनीत सिंह नागी सहित शिक्षा जगत के कई विशेषज्ञों की उपस्थिति इस आयोजन को और गरिमामयी बनाएगी। वर्ष 1983 में स्थापित यह समूह आज गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के लिए जाना जाता है तथा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इसकी कई शाखाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
संस्थान की उपलब्धियों में यूपी बोर्ड में 11 बार शीर्ष स्थान प्राप्त करना, विभिन्न परीक्षाओं में टॉपर्स देना और कई छात्रों का आईएएस, आईपीएस, पीसीएस एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन शामिल है। यहां आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता वैश्विक मानकों के अनुरूप बनी रहे।
बरेली में इस नई शाखा की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है, जो छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। यह उद्घाटन केवल एक स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि “Good to Great” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका व्यापक कवरेज करें, ताकि इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी जन-जन तक पहुंच सके।




