मोमबत्ती की रोशनी में गूंजेगी सूफी संगीत की महफिल, 2 मई को खास आयोजन

लखनऊ, 27 अप्रैल 2026
शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक अनोखा सांस्कृतिक आयोजन “Candlelight: Mehfil-e-Sufi” आगामी 2 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हजरतगंज स्थित Hotel Clarks Avadh में शाम 6 बजे से शुरू होगा।
आयोजक SoundScene के अनुसार, यह कॉन्सर्ट पूरी तरह मोमबत्तियों की रोशनी में आयोजित किया जाएगा, जो श्रोताओं को एक अनोखा और भावनात्मक संगीत अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्रम की अवधि लगभग 60 मिनट होगी, जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश शो शुरू होने से 30 मिनट पहले खुल जाएगा।इस सूफी संध्या में अमीर खुसरो, बाबा बुल्ले शाह, Nusrat Fateh Ali Khan, A. R. Rahman और साबरी ब्रदर्स जैसे महान कलाकारों की मशहूर रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। प्रमुख प्रस्तुतियों में “मस्त कलंदर”, “ख्वाजा मेरे ख्वाजा”, “कुन फाया कुन”, “ताजदार-ए-हरम” और “मेरे रश्के कमर” शामिल हैं।

कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल एंसेंबल द्वारा वायलिन, तबला और कीबोर्ड पर लाइव परफॉर्मेंस दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है, हालांकि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अभिभावक के साथ आना अनिवार्य होगा।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक अलग और यादगार अनुभव देना है, जहां सूफी संगीत की मधुर धुनें और शांत वातावरण एक साथ मिलकर खास माहौल तैयार करेंगी।

टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इच्छुक दर्शक पहले से बुकिंग कर सकते हैं।



