Live Event

लखनऊ में फैशन का शानदार जलवा: ‘फैशनिस्ता एग्ज़िबिशन’ 9-10 मई को

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फैशन प्रेमियों के लिए एक खास अवसर आने वाला है। Fashionista Lucknow Exhibition का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया जाएगा, जहां देशभर के नामी डिजाइनर्स अपनी बेहतरीन कलेक्शन पेश करेंगे। यह भव्य प्रदर्शनी Hyatt Regency Lucknow में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगी।

इस एग्ज़िबिशन में शाही दौर से प्रेरित ज्वेलरी, आकर्षक परिधानों, फुटवियर और एक्सेसरीज़ की एक्सक्लूसिव रेंज देखने को मिलेगी। फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए यह आयोजन एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहां उन्हें ट्रेंडिंग डिजाइन्स और नई स्टाइल्स का अनुभव मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8585857816 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।गौरतलब है कि Fashionista Exhibition Private Limited द्वारा देश के विभिन्न शहरों में इस तरह के फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य आयोजनों के साथ-साथ यह एग्ज़िबिशन लखनऊवासियों के लिए एक खास आकर्षण बनने जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button