Page 3

दुल्हनों के लिए नेकलेस लेयरिंग का अल्टीमेट गाइड, Aurus Jewels के साथ

शादी के सीजन में अब भारी-भरकम ज्वेलरी को सिर्फ एक बार पहनकर लॉकर में रखने का ट्रेंड धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। आज की दुल्हनें ऐसी ज्वेलरी पसंद कर रही हैं, जिसे वे अलग-अलग मौकों पर भी स्टाइल कर सकें। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए Aurus Jewels ने ब्राइडल नेकलेस लेयरिंग का खास गाइड पेश किया है, जो हर दुल्हन को स्टाइलिश और यूनिक लुक देने में मदद करता है।

फिल्म इंडस्ट्री में भी यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो चुका है, जहां Sonam Kapoor Ahuja ने अपने वेडिंग लुक में अलग-अलग रीजनल ज्वेलरी को खूबसूरती से मिक्स किया, वहीं Deepika Padukone और Anushka Sharma ने चोकर और रानी हार के क्लासिक कॉम्बिनेशन को ट्रेंड में लाया।

विशेषज्ञों के अनुसार, नेकलेस लेयरिंग में सबसे जरूरी है संतुलन और स्टाइल का सही मेल। भारी ज्वेलरी के साथ हल्के चोकर या लंबे नेकलेस को जोड़कर लुक में फ्रेशनेस लाई जा सकती है। “रूल ऑफ थ्री” यानी एक स्टेटमेंट पीस के साथ दो सपोर्टिंग पीस जोड़ना एक आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके अलावा मल्टीकलर ज्वेलरी को आउटफिट के रंगों के साथ मैच करना लुक को और आकर्षक बनाता है।

Aurus Jewels के कलेक्शन में पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइनों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है, जिसमें मोती, कुंदन, पोल्की और रंग-बिरंगे रत्नों का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि इन ज्वेलरी पीसेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उन्हें एक साथ लेयर करके पहना जा सके और हर बार एक नया लुक तैयार किया जा सके।

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुल्हनों को अपने लुक के साथ प्रयोग करने से नहीं हिचकना चाहिए। अलग-अलग मटेरियल, साइज और डिजाइन को मिलाकर एक पर्सनल और यूनिक स्टाइल बनाया जा सकता है। साथ ही, पेंडेंट नेकलेस के साथ चोकर का कॉम्बिनेशन रॉयल टच देता है, जबकि सतलड़ा या पंचलड़ा जैसे क्लासिक डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।


अगर आप अपने वेडिंग लुक को खास और यादगार बनाना चाहती हैं, तो Aurus Jewels की यह नेकलेस लेयरिंग गाइड आपके लिए एक परफेक्ट स्टाइल मंत्र साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button