CORPORATE

आईसीआईसीआई प्रू जीपीपी फ्लेक्सी के साथ जीवनभर की निश्चित आय

रिटायरमेंट प्लानिंग को आसान बनाने के लिए पेश किया गया नया विकल्प

वाराणसी, मार्च 2026। बदलती जीवनशैली और बढ़ती आयु के साथ रिटायरमेंट प्लानिंग आज हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की 2025 मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जीवन प्रत्याशा 1990 में 58.6 वर्ष से बढ़कर 2023 में 72 वर्ष हो गई है। वहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2036 तक हर सात में से एक भारतीय 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी’ लॉन्च किया है, जो रिटायरमेंट के दौरान ग्राहकों को जीवनभर निश्चित आय प्रदान करने का दावा करता है।

कंपनी के अनुसार, इस योजना के तहत ग्राहक नियमित निवेश के माध्यम से एक मजबूत कोष तैयार कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें जीवनभर गारंटीड आय मिलती है। खास बात यह है कि आय की दर योजना लेते समय ही तय हो जाती है, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

योजना के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने बताया कि रिटायरमेंट के लिए सबसे जरूरी है जीवनभर की सुनिश्चित आय, और यह योजना उसी जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

इस प्लान में ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सात विकल्प दिए गए हैं। इसमें ‘जॉइंट लाइफ’ और ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इस सुविधा के तहत यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो आगे का प्रीमियम कंपनी द्वारा वहन किया जाता है और नामित व्यक्ति को आय मिलती रहती है।

इसके अलावा, गंभीर बीमारी या स्थायी विकलांगता की स्थिति में पॉलिसीधारक को पॉलिसी सरेंडर कर पूरी राशि वापस लेने का विकल्प भी दिया गया है। योजना में बढ़ती आय, अतिरिक्त निवेश (टॉप-अप) और आवश्यकता पड़ने पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्लान से ग्राहकों को समय रहते वित्तीय योजना बनाने, अपने निवेश पर नियंत्रण रखने और भविष्य के लिए स्थिर आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button