EducationState NewsUttar Pradesh

जीआरएम स्कूल की ‘अपग्रेडिंग सेरेमनी’ बनी यादगार, नन्हे विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बरेली : जीआरएम स्कूल, नैनीताल रोड, बरेली के जूनियर विंग में बुधवार को प्री-एनसी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘अपग्रेडिंग सेरेमनी’ भव्य और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला।समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन श्रुति गंगवार का विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, निदेशक त्रिजित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने इसकी सफलता पर सभी को बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि अनुशासन और आत्मनिर्भरता ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और व्यवहार से भी प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने अपनी मासूमियत और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। ‘दुर्गा स्तुति’ के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया गया। वहीं ‘लिटिल सिंघम्स’ और ‘ब्लश एंड ब्लूम’ जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। ‘श्री कृष्ण महिमा’ की मनमोहक झांकी ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर प्री-एनसी के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।कार्यक्रम का एक और विशेष आकर्षण बच्चों का सामूहिक मंच आगमन और अनुशासित प्रस्थान रहा, जिसने उनके समग्र विकास और सीखने की प्रक्रिया को दर्शाया।अंत में जूनियर विंग समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कशिका सब्बरवाल और सिल्की अरोड़ा ने कुशलतापूर्वक किया।अभिभावकों के उत्साह और लगातार बजती तालियों के बीच यह आयोजन एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बनकर सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ गया।

Related Articles

Back to top button