CrimeState NewsUttar Pradesh
कैफे संचालक अभिषेक सिंह किन्नर से यौन शोषण व ठगी के आरोप में गिरफ्तार।

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित विंग्स ऑफ फायर कैफे के संचालक अभिषेक सिंह को किन्नर का यौन शोषण करने और उसकी रकम हड़पने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को यह सफलता DCP आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन और ACP विकास जायसवाल के नेतृत्व में मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक सिंह घटना के बाद से फरार था और हरियाणा में छिपा हुआ था, जहां से उसे दबोचा गया।
वहीं, मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेजी से जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601