EducationState NewsUttar Pradesh

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले CMS के मेधावी छात्रों का विक्ट्री मार्च और सम्मान समारोह आयोजित

सी.एम.एस. के 3920 मेधावी छात्रों ने निकाला विक्ट्री मार्च, हुआ भव्य सम्मान समारोह

लखनऊ, 1 मई 2025 (गुरुवार):
आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 3920 मेधावी छात्रों ने आज प्रातः गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक भव्य ‘विक्ट्री मार्च’ निकालकर अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाया। यह मार्च मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम तक निकाला गया।

मार्च के उपरांत आयोजित भव्य सम्मान समारोह में इन प्रतिभाशाली छात्रों को सार्वजनिक रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल प्रबन्धन, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।

इस अवसर पर सी.एम.एस. की प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए, बल्कि सम्पूर्ण लखनऊ एवं देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि छात्रों की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

दोपहर 1 बजे आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रो. किंगडन ने परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। उन्होंने यह भी बताया कि सी.एम.एस. विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि मानवीय मूल्यों एवं चरित्र निर्माण में भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस पूरे आयोजन का उद्देश्य अन्य छात्रों को प्रेरित करना और परिश्रम की महत्ता को उजागर करना था।

Related Articles

Back to top button