फूडमैन डॉ. विशाल सिंह को मिला Doctorate of Honor

सेवा से सम्मान तक की प्रेरणादायक यात्रा, देश का बढ़ाया मान
नई दिल्ली, संवाददाता।
लखनऊ की धरती से निकलकर मानवता की सेवा में अद्वितीय पहचान बनाने वाले फूडमैन डॉ. विशाल सिंह को हाल ही में Doctorate of Honor से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025 के दौरान नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
इस विशेष अवसर पर अमेरिका, इटली सहित कई देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिससे यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण बन गया। यह उपलब्धि केवल डॉ. सिंह की सामाजिक सेवाओं का प्रतीक नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. सिंह ने यह सम्मान देशभर के भूखे, असहाय और पीड़ित लोगों को समर्पित किया है, जिनकी सेवा में वे पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन मंत्र — “कोई भी भूखा न सोए” — अब एक साधारण नारा नहीं, बल्कि एक वैश्विक जनांदोलन बन चुका है।
उनकी संस्था ने अब तक हजारों जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया है। वे यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक भोजन और सम्मान से जीने का अधिकार प्राप्त हो।
इस ऐतिहासिक सम्मान ने न केवल सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई प्रेरणा दी है, बल्कि एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601