Entertainment

62 साल की नीतू कपूर ने किया सुपरफास्ट योग, वीडियो देखकर फैंस हो गए हैरान

मुंबई। 60 से लेकर 80 तक के दशक तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 62 साल की उम्र में भी काफी जवां और फिट नजर आती हैं। नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं, और इसी कड़ी में एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपनी फिटनेस का भी राज खोलती देखी गई हैं।

दरअसल, नीतू कपूर ने अन्तरराष्ट्रिय योग दिवस 2021 (International Yoga Day 2021) के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और ग्रैंड डॉटर समारा साहनी (Samara Sahni) संग योग करती दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर की फैमिली योग तस्वीरों को महज 1 घंटे में 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफ करते देखे जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट कर लव वाला इमोजी बनाया है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ‘फैब’ (Fab) लिखा है। तो वहीं, अनिल कपूर हार्ट, तालियों और हाथ जोड़ने वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। साथ ही दिया मिर्जा भी हार्ट बनाकर प्यार लुटाती पाई गई हैं। तस्वीरों को पोस्ट कर नीतू कपूर ने कैप्श में लिखा है,’अगर इस महामारी में हमने एक बात सीखी है, तो वह है शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व। और स्वास्थ्य लक्ष्यों की दिशा में काम करना इतना प्रासंगिक कभी नहीं रहा। इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का विषय ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है। योग के समग्र दृष्टिकोण का जश्न मनाने और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए, लेकिन सामाजिक दूरी की सीमाओं के भीतर, हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया – आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम आपको विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं! #Internationalyogaday’

नीतू कपूर के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी मां संग का योग वीडियो (Neetu Kapoor Yoga Video) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें नीतू कपूर बेटी के साथ कदम से कदम मिलाती सुपरफास्ट योग करती देखी जा रही हैं। नीतू कपूर की एनर्जी देख फैंस दंग रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services