Religious

31 दिसम्बर 2022 का राशिफल: आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मेष- आज लव लाइफ में मनचाहा आनंद प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सुखद अनुभूती के साथ बहुत सारी खुशियां रिश्ते में दस्तक देंगी।
उपाय- भगवान विष्णु को चंदन लगाएं।

वृष- आपको अपनी लव लाइफ को अच्छा बनाने के लिए खुद के ऊपर मेहनत करनी पड़ेगी। साथी में कमियां खोजने की बजाय स्वयं में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। फिर देखें साथी कैसे आपका कायल बनकर रहेगा।
उपाय- गुड़ खाएं और दान भी करें।

मिथुन- आज पार्टनर आपसे खफा रह सकता है। जिससे मन खिन्न होगा। मनचाहा प्यार ढूंढने के लिए बाहर भटक सकते हैं।
उपाय- वट वृक्ष की 3 परिक्रमा करें।

कर्क- अपनी लव लाइफ को अच्छा बनाने के लिए आज जरुरत से अधिक पैसे खर्च करेंगे। साथी के साथ मिलकर खूब मौज उड़ाएंगे। दोनों को असीम सुख की प्राप्ति होगी। सेविंग पर ध्यान दें।
उपाय- केसर का सेवन करें।

सिंह- आज किसी तीसरे की लव लाइफ से बहुत अधिक प्रभावित होंगे और उसे फॉलो करेंगे। याद रखें, कोई भी काम बिना एनालाइज करें नहीं करना चाहिए।
उपाय- रसोई में भोजन ग्रहण करें।

कन्या- आपका रुझान लव लाइफ में जरुरत से अधिक हो रहा है। साथी के प्यार में इतना भी न खो जाएं की अपने पैशन को भुल जाएं। वक्त रहते संभल जाएं अन्यथा ऐसा न हो की बहुत देर हो जाए। 
उपाय- सुबह के समय वास्तु यंत्र की पूजा करें।

तुला- जो लोग सिंगल हैं उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। अन्य पार्टनर के और भी ज्यादा नजदीक आएंगे और लव लाइफ का आनंद उठाएंगे।
उपाय- गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाएं।

वृश्चिक- आज आपको अपनी लव लाइफ में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे सारा दिन स्ट्रेस बना रहेगा। रात तक परिस्थितीयां सामान्य हो जाएंगी और गलतफहमियां होंगी ।
उपाय- दुर्गा सप्तशती से अर्गलास्तोत्रम् का पाठ करें।

धनु- आज साथी किसी टेंशन में रह सकते हैं। उनके साथ विनम्र स्वभाव रखें और परेशानी जानने का प्रयास करें। रात तक लव लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
उपाय-  केले के वृक्ष के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

मकर- आज लव लाइफ में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। कोई तीसरा इसका लाभ न उठाए इसके लिए बेहतर है की अपनी गलतफहमियों को साथ मिलकर सुलझाएं।
उपाय- भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ चढ़ाएं।

कुंभ- आज सिंगल्स को डबल करने में मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। एक नए जीवन की शुरुआत होगी। अन्य की लव लाइफ प्यार भरी रहेगी।
उपाय- किसी भी प्रिय वस्तु का दान करें।

मीन- आज एक्स लाइफ में दोबारा आने का प्रयास कर सकता है अथवा सिंग्लस की लाइफ में कोई मनचाहा साथी प्रवेश करेगा। किसी भी फैसले तक पहुंचने से पहले दो से तीन बार सोचना चाहिए।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

Related Articles

Back to top button
Event Services