28 दिसम्बर 2022 का राशिफल : आज इन राशि वालो के निजी जीवन में आएंगी खुशियां
मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा। सीनियर आप से खुश रहेंगे। निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि- कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
मिथुन राशि- जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। ऐसा कोई सौदा आपके हाथ लग सकता है, जो आपको फायदा पहुंचाए। हल्के खर्चे होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से बच कर रहे।
कर्क राशि –पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर मदद की उम्मीद कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे।
सिंह राशि-परिवार में तनातनी का माहौल रहेगा, जिससे आप कुछ उदास होंगे। अच्छा खाना खाने का मन करेगा। निजी जीवन सामान्य रहेंगे। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
कन्या राशि –किसी नए प्रोजेक्ट के संबंध में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी नोकझोक बनी रहेगी, लेकिन चिंता ना करे बात करें सब हो जायेगा।
तुला राशि- खाने-पीने में परहेज न रखने से सेहत बिगड़ सकती है। मन में खुशी की भावना तो आएगी, लेकिन खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे। निजी जीवन में इसकी कमी महसूस होगी। जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन बिताने वालों को अपनी बात ना कर पाने का अफसोस होगा।
वृश्चिक राशि -आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो पूरी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा कर सकता है।
धनु राशि –प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी होंगे। कुछ धार्मिक कामों पर भी खर्च होंगे। परिवार में धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
मकर राशि –आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा. आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि- काम के सिलसिले में आज भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। काफी व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से आपके बीच मनमुटाव भी हो सकता है। फिर भी आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। घर में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी।
मीन राशि-लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बना सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।