Religious

11 सितंबर 2021 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल….

11 सितंबर 2021 का राशिफल:- 

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। भावनात्मक रूप से फैसले लेने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों के दांपत्य संबंध मधुर होंगे। कारोबार में पैसा लगाने पर विचार कर सकते हैं। दोस्तों को आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन भी हो सकता है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। जोखिम उठाने से बचें। अचानक आई विपत्तियों में जीवन साथी की मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

मौज मस्ती और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। संपत्ति के मामलों में लाभ मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहें, धोखा मिल सकता है। प्रेमी का व्यवहार दुखी कर सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। गृह निर्माण में निवेश कर सकते हैं। अचानक कई कार्य होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कन्या राशि

नए कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की सलाह फायदेमंद हो सकती है। नौकरीपेशा वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, करियर में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ज्यादा गुस्सा करने पर हानि हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि

संपत्ति निवेश में लाभ नहीं होने से मानसिक अशांति होगी। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेगें। अधिकारी वर्ग भी खुश रहेगा। पिता की सलाह पर काम करने से फायदा हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते है।

धनु राशि

धन लाभ होने की संभावना है। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि

संतान से कुछ विवाद हो सकता है। परिवार में अशांति रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें। जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर होंगे। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों से दिल की बात शेयर करने में न हिचकिचाएं अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। किया गया कार्य सफल होगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन राशि

आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जोड़ों से संबंधित रोगों से जूझ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services