Entertainment

शादी के बाद अंकिता लोखंडे ने पति संग मनाई पहली होली,दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों छोटे पर्दे के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं। इस शो में उन्होंने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है। पिछले साल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी की थी। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शादी के बाद अब अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ अपनी पहली होली मनाई है।

अभिनेत्री ने अपनी पहली होली स्मार्ट जोड़ी के सेट पर बनाई है। दरअसल अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर शो स्मार्ट जोड़ी से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मार्ट जोड़ी का वीडियो प्रोमो शेयर किया है।

इस प्रोमो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के गालों पर रेड गुलाल लगा दिखाई दे रहा है। दोनों हाथ लगाए बिना गालों से एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। इस वीडियो प्रोमो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने फिल्मी कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लहू मुंह लग गया।’ सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी साल 2021 में हुई थी। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में हिस्सा लिया। पिछले दिनों ही दोनों ने जब इस शो की शुरुआत की तो अंकिता ने विक्की जैन को अपना सच्चा प्यार बताया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें सवाल करते हुए ट्रोल भी किया था। हालांकि ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दर्शक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।  

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services