National

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने की एडवाइजरी किया जारी

गाजियाबाद में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने की एडवाइजरी जारी की है।  गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखें जाएं।  

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई। बढ़ते हुए ठंड और शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए नोएडा जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टीयां बढ़ा दी हैं। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए समय में बदलाव किया गया।  जबकि गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के स्कूल अब 11 जनवरी तक बंद रहने के आदेश थे। लेकिन अब यहां भी छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही लखनऊ के 8वीं क्लास तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

ठंड कम होने के बावजूद सबसे बड़ी समस्या कोहरा है। मंगलवार को दिनभर और बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। घने को कोहरे के चलते रेलगाड़ी, हवाई जहाज और सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को काफी समस्या हो रही है। तीन दिन पहले तक जहां दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। वहीं, मगंलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था। धूप निकलकी वजह से अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री तक था। बता दें कि कड़ाके की ठंड की वजह से ही दिल्ली समेत कई राज्यों में 8वीं तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services