HealthLife Style

बच्चों में Vitamin D स्ट्रेंथ और इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण, जानें प्रमुख स्रोत

बच्चों के स्वास्थ्य के सम्पूर्ण विकास के लिए एक बैलेंस डाइट उनकी मूलभूत आवश्यकता है। बैलेंस डाइट बच्चों के शारीरिक विकास, मानसिक विकास और इम्युनिटी को सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद भी बैलेंस डाइट कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे Vitamin D आदि की पूर्ति करने में पूरी तरह से सफल नहीं है। अन्य विटामिन की तरह Vitamin D सामान्यतः हमारे खानों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नहीं रहता। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों का विशिष्ट ध्यान रखना होता है।

Vitamin D को सनशाइन विटामिन (sunshine vitamin) भी कहा जाता है। यह बच्चों में स्ट्रेन्थ और उनके विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। फैट में घुलने वाला यह विटामिन हड्डियों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण तो है ही, साथ ही यह एक हॉर्मोन के रूप में भी विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करता है।

हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती में सहायक

Vitamin D, हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती के लिए आवश्यक मिनरल्स जैसे कैल्सियम और फॉस्फेट को शरीर में बढ़ाता है। इससे हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत और स्वस्थ तो होती ही हैं, साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। हालांकि हमारे शरीर के लिए कितना Vitamin D आवश्यक है यह जानना बेहद आवश्यक है।

विटामिन और मेडिसिन के माप की यूनिट IU (International Units) है। आसान भाषा में जिस तरह हम चीनी को किलोग्राम और दूध को लीटर में नापते हैं, उसी तरह विटामिन को IU में नापा जाता है।

द अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (The American Academy of Paediatrics (AAP) के अनुसार रोजाना नवजात बच्चों के लिए Vitamin D के 400 IU और बच्चों व वयस्कों के लिए Vitamin D के 600 IU की जरूरत होती है। रोज Vitamin D की सही मात्रा का सेवन उनके स्केलेटल स्ट्रक्चर के सुचारू विकास को सुनिश्चित करता है, साथ ही मांसपेशियों को मजबूत करता है व इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। जिससे बच्चों के बीमार होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

Vitamin D की कमी के कई सामान्य लक्षण हैं जिसके द्वारा आप इसे पहचान सकते हैं। अगर आपके बच्चे में जोडों के दर्द, लगातार थकान, बालों का पतला होना, या घाव का धीमी गति से ठीक होना आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो यह लक्षण Vitamin D के कम होने का संकेत हैं। ये लक्षण बच्चों के विकास को बुरे तरीके से प्रभावित करते हैं। ऐसे में Vitamin D का सेवन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

अपने आहार में शामिल करने के लिए Vitamin D से भरपूर खाद्य पदार्थों का सैंपल

फोर्टिफाइड दूध: पौष्टिक शुरुआत के लिए एक गिलास दूध (200 मि.ली.)।

फैटी फिश (75 ग्राम): मांसाहारी लोगों के लिए मैकेरल (बांगडा)/हिल्सा जैसी मछली।

मशरूम (1 कटोरी): शाकाहारियों के लिए एक अच्छा विकल्प।

फोर्टिफाइड लस्सी या छाछ (200 मिली): Vitamin D का एक फ्रेश सोर्स।

तले हुए अंडे (2): क्विक और आसान सोर्स।

पनीर टिक्का (100 ग्राम): एक स्वादिष्ट शाकाहारी विकल्प।

सूर्य की रोशनी: नेचुरल Vitamin D के लिए सुबह या शाम को 15-20 मिनट सूर्य की रोशनी

Related Articles

Back to top button
Event Services