Education

 पेपर-वाइज इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, आइआइटी कानपुर ने जारी की गेट टॉपर्स लिस्ट

GATE 2023 Toppers List ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनयरिंग (गेट) 2023 का परिणाम आइआइटी कानपुर ने वीरवार 16 मार्च 2023 को जारी करने के बाद विभिन्न पेपर/सेक्शन में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी थी।

एजुकेशन डेस्क। GATE 2023 Toppers List: आइआइटी कानपुर ने गेट 2023 परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद अब गेट टॉपर्स लिस्ट 2023 भी जारी कर दी। संस्थान ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनयरिंग (गेट) 2023 के विभिन्न पेपरों/सेक्शंस में अधितम अंक (स्कोर सहित) प्राप्त करने वाले उम्मीवारों की सूची जारी कर दी। ऐसे में जो उम्मीदवार गेट 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना नाम आइआइटी कानपुर द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitk.ac.in पर जारी गेट 2023 टॉपर्स लिस्ट में देख सकते हैं। बता दें कि संस्थान द्वारा गेट 2023 परीक्षा परिणाम की वीरवार, 16 मार्च को घोषित किए गए, जबकि परीक्षा का आयोजन 4 से 12 फरवरी 2023 तक किया गया था।

GATE 2023 Toppers List: ये हैं पेपर-वाइज गेट 2023 टॉपर्स

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- जोशी यश किशोरभाई- 988 स्कोर
  • कृषि इंजीनियरिंग- अंशिका राय- 1000 अंक
  • वास्तुकला और योजना- श्रेया भारद्वाज-1000 अंक
  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- तांडव शेष तलपा साई सुनकारा- 1000 अंक
  • बायोटेक्नोलॉजी ऐश्वर्या के- 1000 स्कोर
  • केमिकल इंजीनियरिंग- रोहित भगत कलवार- 1000 अंक
  • केमिस्ट्री- अतनु दास- 981 स्कोर
  • सिविल इंजीनियरिंग- सुबन कुमार मिश्रा- 1000 अंक
  • कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी- जयदीप सुधाकर अधिक- 1000 अंक
  • पारिस्थितिकी और विकास- कार्तिक त्रिक्कादेरी- 1000 अंक
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- भंवर सिंह चौधरी- 1000 अंक
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- सिद्धार्थ सभरवाल- 1000 अंक
  • इंजीनियरिंग विज्ञान: ठोस यांत्रिकी और ऊष्मप्रवैगिकी- अंशुमान- 952 अंक
  • पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग- देवेंद्र पाटिल और मनीष कुमार बंसल- 953 (दोनों) स्कोर
  • भूविज्ञान और भूभौतिकी: भूभौतिकी- शुभम बनिक- 1000 अंक
  • भूविज्ञान और भूभौतिकी: भूविज्ञान-मनीष सिंह- 1000 अंक
  • जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग- सौरव कुमार- 1000 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: अर्थशास्त्र- वी गौरव- 989 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: मनोविज्ञान- दीप्ति दिलीप मोर- 1000 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: भाषाविज्ञान- कीर्तन नायर- 1000 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: दर्शनशास्त्र- श्रीराम के एन- 1000 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: समाजशास्त्र- तेजस्वी कम्बोज-943 अंक
  • मानविकी और सामाजिक विज्ञान: अंग्रेजी- सायंतन पहाड़ी- 1000 अंक
  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग- आकाश श्रीवास्तव- 968 स्कोर
  • जीवन विज्ञान: जैव रसायन और वनस्पति विज्ञान-अद्विता शर्मा-1000 अंक
  • गणित-सुवेंदु कार- 941 स्कोर
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग- आर्यन चौधरी- 1000 अंक
  • मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग- आशुतोष कुमार यादव- 973 स्कोर
  • माइनिंग इंजीनियरिंग- उदित जायसवाल- 973 स्कोर
  • नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग- शिवम रंजन- 1000 स्कोर
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग- महमदतौकीर अलाउद्दीनभाई कारीगर- 963 स्कोर
  • भौतिकी- अरुणेंद्र कुमार वर्मा- 1000 अंक
  • प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग- एसएच गौतम गुडिमेला- 938 स्कोर
  • सांख्यिकी- निखिलेश राजरामन- 1000 अंक
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस- अमित कुमार पांडे- 1000 अंक

Related Articles

Back to top button
Event Services