Uttar Pradesh

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा-इटावा सर्किट को प्रदेश सरकार विकसित करने पर कर रही विचार….

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा-इटावा सर्किट को प्रदेश सरकार विकसित करने पर विचार कर रही है। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक इटावा सफारी पार्क भी आएं, इसके लिए उन्हें लाने के सारे इंतजाम वन विभाग करेगा। यह जानकारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन व ईको टूरिज्म के नोडल अधिकारी सुनील चौधरी ने जागरण संवाददाता से बातचीत में दी। वह पंजाब के करीब दर्जन भर पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों व पूर्व मंत्रियों के साथ इटावा सफारी पार्क के भ्रमण पर आए हुए थे।

उन्होंने कहा, इटावा सफारी पार्क को और कैसे बेहतर विकसित किया जाए? यहां पर क्या सुविधाएं पर्यटकों को दी जाएं? इसके लिए यहां के अधिकारियों से चर्चा होगी। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को इटावा कैसे लाया जाए, इस पर विचार किया जा रहा है। पिछले कई माह से हम योजना बना रहे हैं। गर्मी शुरू हो रही है, इसलिए पर्यटकों की संख्या कम हो रही है। आगरा से इटावा आने वाले पर्यटकों को रास्ते में रेस्टोरेंट इत्यादि की अच्छी सुविधाएं दी जाएंगी। इटावा सफारी पार्क में सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।

उन्होंने बताया, 29 मार्च से इंटरनेशनल फ्लाइट अब खुल रही हैं। ऐसे में विदेशी सैलानी भी आना देश में शुरू हो जाएंगे। इन सैलानियों को यहां पर लाने का प्रयास होगा। उनके साथ आए पंजाब के कुछ वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री इटावा सफारी पार्क देखकर काफी प्रसन्न हुए। उनको यह विश्वास नहीं हो रहा कि इतना बड़ा स्ट्रक्चर इटावा में वन विभाग ने तैयार किया है। सभी ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया। उपनिदेशक अरुण कुमार ङ्क्षसह ने सभी को सफारी पार्क की खूबियों के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
Event Services