Uttarakhand

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री से पद छोड़ने की मांग की। गुरुवार को नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता मल्लीताल क्षेत्र में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रिक्शा स्टैंड के समीप कांग्रेस का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। आनंद बिष्ट ने कहा की प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से कांग्रेस तिलमिलाई हुई है।

पंजाब में कार्यक्रम आयोजन को विफल करने और प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह पूरी साजिश रची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री ने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश भट्ट, उमेश गाड़िया, भूपेंद्र बिष्ट, विक्की राठौर, मोहित रौतेला, कलावती असवाल, विश्वकेतु वैद्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देहरादून में भी कांग्रेस भवन के बाहर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंकने के दौरान भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस बल ने शांत कराया मामला। पंजाब की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक और उनके काफिले को रोकने की साजिश का आरोप लगाकर भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गए थे। महानगर के भाजयुमो नेताओं ने पंजाब की घटना को एक सोची समझी साजिश करार दिया।

Related Articles

Back to top button
Event Services