National

देश में पिछलें 24 घंटों में आए कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए मामले, 108 लोगों की गई जान

देश में कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से कम हो रहे हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 12,923 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 108 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 71 हजार 294 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 73 हजार 372 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के फिलहाल 1 लाख 42 हजार 562 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 360 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी रेट बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 11,764 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.26% हो गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1051 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.31% रह गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services