National

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही पीड़ित छात्रा ने झारखंड के लेखक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप…

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित लेखक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा जहां उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है, तो वहीं दुष्कर्म के आरोपित लेखक मूलरू से झारखंड के रहने वाले हैं और कई सालों से दिल्ली में रह रहे हैं।  

उधर, यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की शिकायत पर दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के इस मामले में संजीदगी से जांच में जुट गई है। मामला एक सम्मानित लेखक और युवा छात्रा से जुड़ा है,  इसलिए दिल्ली पुलिस जांच के दौरान बेहद सतर्कता बरतेगी।

जागरण संवादादाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि साहित्य अकादमी से सम्मानित लेखक 10 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने शनिवार को फेसबुक पर लेखक का नाम व मामले की एफआइआर की कापी साझा की है।

मिली जानकारी के मताबिक, 32 वर्षीय पीड़ित छात्रा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। वह बीते 10 वर्ष से दिल्ली में किराये पर रह रही है और मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। दिल्ली में रहने के दौरान पीड़ित छात्रा की मुलाकात साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल से हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।

उधर, पीडित छात्रा द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 10 साल पहले दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लेखक नीलोत्पल मृणाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। नीलोत्पल मृणाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। दुष्कर्म का यह सिलसिला पिछले तकरीबन 10 साल से चल रहा था। 

Related Articles

Back to top button
Event Services