National

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा, इन राज्यों में भी ठण्ड का कहर जारी ..

देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों वाले राज्य ठंड से कांप रहे हैं। यहां सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा। इस मौसम में यह सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग (IMD) ने जो ताजा अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने वाली है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मैदानी इलाकों में चल रही हवाओं के कारण अभी कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरा का अनुमान लगाया है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ने की स्थिति बनती दिख रही है।

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर को लेकर स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसके अलावा जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ देखा गया है। इसके प्रभाव में सात से नौ जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसी दौरान मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक में हल्की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Event Services