National

कमाल है पति-पत्नी की जोड़ी, सुहास एलवाई हैं बैटमिंटन खिलाड़ी तो ऋतु सुहास ADM करती हैं रैंप वॉक

नई दिल्ली, भारत में सरकारी सेवाओं में प्रशासनिक सेवाएं सबसे ऊपर हैं, जहां बैठकर अधिकारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बागडोर को संभालते हैं। वहीं, इस सेवा में आने के बाद बहुत ही कम अधिकारी होते हैं, जो अधिकारी होने के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

आज हम आपको प्रशासनिक अधिकारी पती-पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधिकारी होने के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। नोएडा के डीएम रहे सुहास एलवाई बैटमिंटन खेलकर भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी ऋतु सुहास गाजियाबाद में एडीएम के पद पर तैनात हैं।

आईएएस ने बैटमिंटन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

सुहास एलवाई एक आईएएस अधिकारी हैं। वह गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी (डीएम) रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में स्पेन में आयोजित हुई बैटमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को हराकर सेमिफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले में सेतिवान को 21-13, 18-21 और 21-16 से हराया था।

ताज महोत्सव में रैंप वॉक करती दिखी ऋतु

सुहास एलवाई की पत्नी ऋतु सुहास पीसीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में ए़डीएम अधिकारी हैं। अभी हाल ही में वह ताज महोत्सव में रैंप वॉक करते हुए नजर आई थीं। इस महोत्सव में उनके द्वारा पहना गया लाल परिधान लोगों को खूब पसंद आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था।

मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं ऋतु

बता दें कि ऋतु सुहास ने पहली बार रैंप वॉक नहीं किया है, बल्कि इससे पहले उन्होंने साल 2019 में मुंबई में आयोजित हुई परीक्षा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था।

दोनों की 2008 में हुई थी शादी

सुहास एलवाई और ऋतु की शादी साल 2008 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों अधिकारी एनसीआर के महत्वपूर्ण शहरों की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। हाल ही में सुहास एलवाई का तबादला हुआ है। वह नोएडा के जिलाधिकारी थे, जिन्हें अब लखनऊ स्थित खेलकूद विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें साल 2020 में नोएडा का जिलाधिकारी बनाया गया था। उस समय भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services