Health

अस्थमा के लक्षणों को कम करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मदद कर सकते हैं ये फल और सब्जियां…

देशभर में अस्थमा एक आम बीमारी बन गई है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। इससे ग्रसित लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसके कारण खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द होना जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। चिकित्सा उपचार के दौरान इसमें इनहेलर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई फल और सब्जियां ऐसी भी हैं जो अस्थमा के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुणों से भरपूर होती है। जो आपकी अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अनार

यह फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो कोशिका क्षति को रोकने में मदद करता है।

अदरक

अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह तनाव को रोकने और शरीर के डीएनए को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मददगार साबित होता है। यह ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और फेफड़ों के रोग जैसी कई बीमारियों से लड़ने में भी लाभदायक होता है।

पालक

इस सुपर फूड में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-के, फाइबर, फास्फोरस, थायमिन और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह त्वचा, बालों और हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी आपकी मदद करता है।

टमाटर का रस

यह विटामिन-सी, विटामिन-बी और पोटेशियम से भरपूर होता है। लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण, यह हृदय रोगों और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

सेब

यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते है। यह वजन कम करने और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। सेब मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी कई पुरानी बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।

हरी बींस

हरी बींस विटामिन ए-सी-के, फोलिक एसिड, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हरी बींस में मौजूद विटामिन-बी भी डिप्रेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकते है।

संतरा

विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ये पोषक तत्वों का खजाना है। यह विटामिन-सी और फोलेट से भी भरपूर होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो स्वस्थ वसा और फाइबर, मैग्नीशियम, बी-6, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट से भरपूर होते हैं। यह श्वसन रोगों को रोकने में मदद करते है।

Related Articles

Back to top button
Event Services